Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Bihar Crime : सनकी पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर पत्नी पर किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार...

Rohit Banchhor
19 Nov 2022 9:49 AM GMT
Bihar Crime
x

सीतामढ़ी। Bihar Crime जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने धारदार हथियार से अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। वहीं पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया हैै। वहीं …

Bihar Crimeसीतामढ़ी। Bihar Crime जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने धारदार हथियार से अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। वहीं पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया हैै। वहीं दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

Read More : Bihar Crime : दिन दहाड़े 6 बदमाशों ने लुटे बैंक, बन्दूक की नोंक पर ढाई लाख लेकर फरार …

बता दें कि नेपाल के रहने वाला रोशन कुमार अपनी पत्नी को मायके छोड़ने कहकर घर से निकला था। कहा जा रहा है कि रोशन की अपने ससुराल सोनबरसा नहीं जाकर बरहरवा गांव पहुंच गया। इसी दौरान बरहरवा गांव के पर आरोपी ने सड़क पर दोनों बच्चों को पटक दिया और धारदार हथियार से काटकर दोनों की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से वार किया, लेकिन उसके शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुट गए और उसकी जान बच गई।

Read More :
Bihar Crime : बीच बाजार में तीन बदमाशों ने व्यवसायी पर चलाई गोली, 12 लाख लूटकर हुए फरार…

घटना की सूचना मिलते ही डुमरा के थाना प्रभारी जन्मेजय राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सनकी पति ने अपने दो मासूम बच्चों और अपनी पत्नी की हत्या की नियत से धारदार हथियार से काट दिया। वहीं तीनों को जलाने की नियत से पुआल में आग लगा दी। राय ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मृत दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story