Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान दोहराएगा 1992 का इतिहास! या इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम फेरेगी पड़ोसी के सपनों पर पानी, जानें क्या हुआ था 30 साल पहले....

naveen sahu
9 Nov 2022 6:27 PM GMT
T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान दोहराएगा 1992 का इतिहास! या इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम फेरेगी पड़ोसी के सपनों पर पानी, जानें क्या हुआ था 30 साल पहले....
x

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुँचाने वाली पहली टीम बन चुकी हैं। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पाक ने कीवी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद लोगों के मन में 1992 विश्व कप की यादें …

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुँचाने वाली पहली टीम बन चुकी हैं। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पाक ने कीवी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद लोगों के मन में 1992 विश्व कप की यादें ताजा हो उठीं है। तब भी कुछ इसी तरह से पाकिस्तानी टीम ने प्रर्दशन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और खिताब अपने नाम किया था।

इस विश्व कप का इतिहास पाकिस्तानी टीम के पक्ष में अब तक नज़र आ रहा है। इस टीम ने 1992 विश्व कप में भी कुछ इसी तरह से प्रर्दशन किया था। तब विश्व कप 1992 का आयोजन भी ऑस्ट्रेलिया में हो रहा था। इस बार भी विश्व कप 2022 का अयोजन ऑस्ट्रेलिया में ही हो रहा है।

Read More : T20 World Cup 2022 : मिल गई सेमीफाइनल खेलने वाली सभी 4 टीमें, कब और कौनसी टीम का होगा मुकाबला! जाने डिलेट में…

1992 में भी पाकिस्तान भाग्य के सहारे अंतिम क्षणों में सेमीफाइनल में पहुंचा था। इस बार विश्व कप 2022 में भी पाकिस्तान भाग्य के सहारे अंतिम क्षणों में सेमीफाइनल में पहुंचा है। उस 1992 विश्व कप में भी पाकिस्तान को भारत के विरुद्ध ग्रुप मैच में हार मिली थीं। इस 2022 विश्व कप में भी पाकिस्तान को भारत ने ग्रुप मैच में हराया है।

1992 में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमी फाइनल में हराया। इस विश्व कप 2022 में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमी फाइनल में हराया है। उस विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम थी। इस विश्व कप के दूसरे सेमी फाइनल में इंग्लैंड की ही टीम है। उस समय दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका थीं, तो अब भारत की टीम है।

वहीं 1987 के विश्वकप के सेमी फाइनल में पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से हारा था। विश्वकप 2021 सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली है। तब 1992 विश्व कप में पाकिस्तान ने 22 रन से इंग्लैंड को हराया और खिताब जीता था। जबकि दूसरा सेमी फाइनल मैच कल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। इस विश्व कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएंगा।

Next Story