Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG NEWS : भाजपा माना मंडल द्वारा प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम सुना गया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पटेल का शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान...

Sharda Kachhi
31 Oct 2022 3:27 AM GMT
CG NEWS : भाजपा माना मंडल द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना गया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पटेल का शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान...
x

रायपुर। CG NEWS  भाजपा माना मंडल द्वारा प्रधानमंत्री की "मन की बात" कार्यक्रम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान, एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आज अवंती विहार स्थित विजय नगर चौक में किया गया, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम …

रायपुर। CG NEWS भाजपा माना मंडल द्वारा प्रधानमंत्री की "मन की बात" कार्यक्रम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान, एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आज अवंती विहार स्थित विजय नगर चौक में किया गया, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई साथ ही गुजरात के गांव में सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरे गांव को रोशनी मिलने की जानकारी भी मिली। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को पूरे माह भर किए गए कार्यो की जानकारी देने के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हैं जिसका फायदा देश की जनता को मिलता है।

READ MORE : Bigg Boss 16: इस हफ्ते ये सदस्य हुए नॉमिनेट, जानें कौन होगा घर से बाहर…

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान शॉल-श्रीफल भेँट कर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी व मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी जितेंद्र गोलछा,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू,जितेंद्र नाग, रविंद्र चौहान,पूर्व पार्षद शारदा पटेल, मिनी पांडे,महामंत्री मेघुराम साहू, शिव यादव, डॉ विवेक श्रीवास्तव, संजय शाहा, पुष्पा पटेल, सुमित्रा दास,अखिल चटर्जी, वामन गोरे, सुतापा पाल, डॉ.सुजीत परिहार, परमजीत सिंह सिद्धू, संजय नागर, आलोक पाल, उदय वराडे,किशोरचन्द नायक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story