Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : हैलोवीन फेस्टिवल में मची भगदड़, 151 की मौत, 100 से अधिक जख्मी, 50 से ज्यादा लोगों को आया कर्डियक अरेस्ट…

Sharda Kachhi
30 Oct 2022 2:29 AM GMT
Big Breaking
x

नई दिल्ली : साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में दर्दनाक हादसे की खबर आई है। सियोल में हैलोवीन पार्टी (Halloween Party) के दौरान दर्जनों लोगों को हार्ट अटैक पड़ गया। करीब 151 लोगों को पार्टी के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर …

Big Breaking

नई दिल्ली : साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में दर्दनाक हादसे की खबर आई है। सियोल में हैलोवीन पार्टी (Halloween Party) के दौरान दर्जनों लोगों को हार्ट अटैक पड़ गया। करीब 151 लोगों को पार्टी के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। कई लोगों की मौत की भी संभावना जताई जा रही है।

READ MORE :Chhath Puja 2022 : आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और जल चढ़ाने की सही विधि…

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। इसमें करीब 50 लोगों के कार्डियक अरेस्ट का शिकार होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, डर है कि कुछ लोगों ने भगदड़ में कुचलने के चलते अपनी जान भी गंवा दी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सियोल में हैलोवीन के दौरान काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी। यह भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश कर रही थी। तभी धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। हादसे के बाद दक्षिण कोरिया के प्रेसीडेंट ने बयान जारी कर लोगों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

अचानक बढ़ गई भीड़

दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर एजेंसी के अधिकारी चोई चियॉन-सिक ने बताया कि इटावोन लेजर जिले में शनिवार रात भीड़ अचानक बढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 100 लोगों के घायल होने की आशंका है। इसके अलावा करीब 50 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इन लोगों को रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट की परेशानी हुई थी। चोई ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि हैमिल्टन होटल के करीब संकरी गली में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद आगे निकलने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने का अनाउंसमेंट हुआ था।

प्रेसीडेंट ने जारी किए निर्देश

एक स्थानीय पुलिस अफसर ने पहचान न जाहिर किए जाने की शर्त पर बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि इतेवोन की गलियों में भगदड़ मच गई। यह लोग यहां पर हैलोवीन फेस्टिवल मनाने के लिए जुटे हुए थे। अफसर के मुताबिक घटना के असली कारणों को जानने के लिए अभी जांच जारी है। वहीं प्रेसीडेंट यून सुक यिऑल ने बयान जारी कर अधिकारियों के बेहतर इलाज और फेस्टिवल के स्पॉट की सुरक्षा के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को डिजास्टर मेडिकल असिस्टेंस टीमों को वहां तैनात करने के लिए कहा है।

क्या है हेलोवीन फेस्टिवल?

बता दें कि हेलोवीन फेस्टिवल दुनिया के कई शहरों में मनाया जाता है। खासतौर पर ये फेस्टिवल पश्चिमी देश मनाते हैं। लेकिन अब दुनिया के बाकी हिस्सों में भी इसे मानाया जाने लगा है। इस फेस्टिवल के दौरान रात को चांद अपने नए अवतार में दिखाई देता है।

Next Story