Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Bollywood News : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर का हुआ निधन, फिल्म बेवफाई से मिली थी शोहरत...

Rohit Banchhor
27 Oct 2022 9:36 AM GMT
Bollywood News
x

मुंबई। Bollywood News बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का 62 साल की उम्र में आज कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन उनको सबसे ज्यादा शोहरत 80 के दशक में बनाई गई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से मिली। Read More : Bollywood News : Kartik Aryan …

Bollywood News

मुंबई। Bollywood News बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का 62 साल की उम्र में आज कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन उनको सबसे ज्यादा शोहरत 80 के दशक में बनाई गई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से मिली।

Read More : Bollywood News : Kartik Aryan ने अपने लिटिल फैंस को दिया तोफा, कॉमिक बुक अवार में नजर आएंगे रूह बाबा

बता दें कि इस्माइल को शुरू से ही फिल्मों का शौक था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से साउंड इंजीनियरिंग को कोर्स किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई की तरफ रुख कर लिया। करियर की शुरुआत में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। फिल्म साधु और शैतान में उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।

Read More : BOLLYWOOD NEWS : सबसे अमीर सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल हुए बॉलीवुड की यह जोड़ी, फैंसे ने कहा, पूरे एशिया मेंं इनके जैसा कोई नहीं

भीम सिंह के सहायक रहने के कुछ समय बाद बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पहली सफलता ‘थोड़ी सी बेवफाई’ से हासिल की। इस फिल्म से वह लोगों के बीच पहचान बनाने में कामयाब रहे। इसके अलावा उन्होंने आहिस्ता आहिस्ता, बुलंदी और सूर्या जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कुल 15 फिल्मों का निर्देशन किया। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम’ उनके निर्देशन में बनी आखिरी रिलीज फिल्म थी।

Next Story