Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

T20 World Cup 2022 : हर्षा भोगले ने चुनी अपनी ऑलटाइम T20 वर्ल्ड कप इलेवन, सिर्फ 1 भारतीय खिलाड़ी को दी जगह, जाने कौन-कौन टीम में शामिल

naveen sahu
21 Oct 2022 5:16 PM GMT
T20 World Cup 2022 : हर्षा भोगले ने चुनी अपनी ऑलटाइम T20 वर्ल्ड कप इलेवन, सिर्फ 1 भारतीय खिलाड़ी को दी जगह, जाने कौन-कौन टीम में शामिल
x

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी ऑलटाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन चुनी है। भोगले ने पिछले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर यह 11 खिलाड़ी चुने हैं। अपनी इस टीम में उन्होंने एकमात्र भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है। जिसमें दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल …

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी ऑलटाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन चुनी है। भोगले ने पिछले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर यह 11 खिलाड़ी चुने हैं। अपनी इस टीम में उन्होंने एकमात्र भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है। जिसमें दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं।

इस टीम में भोगले ने बतौर ओपनर क्रिस गेल और जोस बटलर को चुना है। गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप में 31 पारियों में 34.46 की औसत और 142.75 की स्ट्राईक रेट से 965 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वहीं बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप में 21 पारियों में 41 की औसत और 144.58 की स्ट्राईक रेट से 574 रन बनाए हैं। दिसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।

Read More : T20 World Cup 2022 : यूएई ने नामिबिया को हराया, नीदरलैंड के चमके किस्मत, भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में मारी एंट्री

नंबर 3 पर उन्होंने विराट कोहली को रखा है, जो टीम में एकमात्र भारतीय हैं। कोहली ने इस टूर्नामेंट में 19 पारियों में 76.81 की औसत से 845 रन बनाए है, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। चौथे नंबर पर केविन पीटरसन, जो 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। पीटरसन के नाम इस टूर्नामेंट में 15 पारियों में 580 रन दर्ज हैं।

नंबर 5 के लिए भोगले की पहली पसंद एबी डी विलियर्स थे, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी को चुना है। जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 पारियों में 437 रन बनाए हैं। नंबर 6 पर शेन वॉटसन औऱ नंबर 7 पर शाहीद अफरीदी। गेंदबाजी के विभाग में भोगले ने उमर गुल, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट और सैमुअल बद्री को रखा है।

हर्षा भोगले की ऑलटाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  • जोस बटलर (इंग्लैंड)
  • विराट कोहली (भारत)
  • केविन पीटरसन (भारत)
  • माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया)
  • शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  • उमर गुल (पाकिस्तान)
  • लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  • ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड)
  • सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज)

Next Story