Vastu Tips :अगर इस दिशा में है आपके घर का टॉयलेट, तो बन सकता है आपके आर्थिक तंगी का कारण, रूठ सकती है किस्मत…
Vastu Tips: अगर आप वास्तु शास्त्र में मानते है तो जीवन में इसका बहुत अधिक महत्त्व भी होता है. वास्तु शास्त्र में हमारे घर में हर काम के लिए एक दिशा तय की गई है। जैसे रसोई, पढ़ाई का स्थान, पूजा का स्थान यहां तक की पैसे और तिजोरी रखने का स्थान भी। इसलिए घर में कुछ भी नया खरीदने से पहले या कुछ भी शुभ काम करने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह वास्तु शास्त्र हमें यह भी बताता है कि हमें किस दिशा में टॉयलेट बनवाना चाहिए। क्योंकि गलत दिशा में बना टॉयलेट आपको परेशानी में डाल सकता है। आज हम उत्तर-पश्चिम दिशा में टॉयलेट के नुकसान और उपाय बताने जा रहे हैं।
READ MORE :Dhanteras 2022 : राशिनुसार धनतेरस पर ख़रीदे ये चीज़े, होगी धन प्राप्ति बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा…
थोड़ा सा शिफ्ट करें शोक पिट
उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय का निर्माण नहीं करवाना चाहिए, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ आप इस दिशा में शौचालय या उसके शोक पिट का निर्माण करवा सकते हैं। तो पहली सावधानी की बात ये है कि शोकपिट का गड्ढा ठीक उत्तर-पश्चिम में न होकर थोड़ा-सा पश्चिम या उत्तर की ओर खिसका होना चाहिए और यही हाल शौचालय का भी होना चाहिए।
इन बातों में रखें सावधानी
दूसरी बात अगर आपके घर में उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय है, तो कर्ज लेते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हीं नक्षत्रों में कर्ज लेना चाहिए जिनमें कर्ज जल्दी उतर जाये। पिता से व्यवहार करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए और घर में किरायेदार बहुत सोच-समझकर रखना चाहिए और अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए।
टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.
