Dhanteras 2022 : राशिनुसार धनतेरस पर ख़रीदे ये चीज़े, होगी धन प्राप्ति बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा…

 

Dhanteras 2022

 

Dhanteras 2022: दिवाली से पहले धनतेरस की शॉपिंग करने के लिए लोग तरह-तरह के सामान खरीदने की सोच रहे होते हैं लेकिन उन्हें कोई सही विकल्प समझ नहीं आता है जिसे वह लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें। इस दिन धनिया, झाड़ू, बर्तन, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी की खरीदारी बहुत उत्तम मानी जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस पर राशिनुसार खरीदारी करने से ज्यादा लाभ होता है.आइए जानते हैं कि इस बार धनतेरस पर राशिनुसार कौन सी चीजें खरीदें.

 

मेष राशि- मेष राशि के जातक धनतेरस पर सोने या पीतल की कोई वस्तु खरीदें. आप सोने की कोई छोटी सी चीज भी खरीद सकते हैं. अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल का कोई बर्तन घर लेकर आ सकते हैं.

वृष राशि- धनतेरस पर वृष राशि के जातक कोई वाहन खरीद सकते हैं. अगर आप वाहन नहीं खरीदना चाहते हैं तो घर में एक अलमारी या कोई इलेक्ट्रोनिक का सामान लेकर आ सकते हैं.

मिथुन राशि- धनतेरस पर मिथुन राशि वाले कांसे के बर्तन खरीदकर लाएं तो बेहतर होगा. आप कांसे के बर्तन के अलावा कांसे की मूर्ति भी खरीदकर ला सकते हैं.

 

 

READ MORE :Bollywood Hot Actress : व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में 46 साल की ट्विंकल खन्ना ने मचाया ग़दर, कैमरे में कैद हो गई ऐसी चीज़ फैंस भी हो गए लाल 

 

 

 

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर पीतल या सोने की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा. इन चीजों की खरीदारी से आपकी भावनात्मक समस्याओं में सुधार होगा.

सिंह राशि- सिंह राशि वाले धनतेरस पर ताम्बे का कोई पात्र खरीदें. अगर ये पात्र जल वाला हो तो ज्यादा बेहतर होगा. इसलिए आप ताम्बे का लोटा, गिलास या जग लेकर आ सकते हैं. ऐसा करने से आपको अरोग्य का वरदान प्राप्त होगा.

कन्या राशि- कन्या राशि वाले धनतेरस पर किसी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की खरीदारी कर सकते हैं. आप मोबाइल फोन, लैपटॉप से लेकर बिजली का एक बल्ब तक खरीदकर ला सकते हैं.

तुला राशि- तुला राशि वाले धनतेरस पर कांसे की कोई प्रतिमा खरीदकर ला सकते हैं. अगर कांसे की ये प्रतिमा किसी देवी-देवता की हो तो ज्यादा बेहतर होगा. अगर आपको कांसे की मूर्ति न मिल पाए तो एक बर्तन भी खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि- इस धनतेरस पर वृश्चिक राशि वाले अगर चांदी का सिक्का खरीद लें तो उनका भाग्य संवर सकता है. इसके अलावा, आप चांदी का कोई बर्तन भी खरीद सकते हैं.

 

READ MORE :Horoscope Today 19 Oct 2022 : आज ये 5 राशि वाले पारिवारिक समस्या को ना करें नजर अंजदाज, खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत, पढ़ें क्या कहते हैं किस्मत के सितारे

 

 

 

धनु राशि- धनतेरस के दिन अगर धनु राशि वाले ताम्बे का दीपक खरीदें तो बहुत अच्छा होगा. इसके अलावा, आप ताम्बे का कोई बर्तन भी खरीदकर घर ला सकते हैं.

मकर राशि- मकर राशि वाले धनतेरस के दिन कांसे की कोई मूर्ति या कोई बर्तन घर लेकर आ सकते हैं. इन चीजों की खरीदारी बहुत ही शुभ रहेगी. इन चीजों का प्रयोग दीपावली के बाद ही करें तो बेहतर होगा.

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक धनतेरस की शाम चांदी का बर्तन खरीदकर घर लाएं. ये जल का पात्र होना चाहिए. आप चांदी का लोटा, गिलास या जग भी लेकर आ सकते हैं. इसके प्रयोग से धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी.

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए ताम्बे का पात्र खरीदना उत्तम होगा. ये पात्र भी जल का ही होना चाहिए. इस एक चीज की खरीदारी अविवाहित जातकों को बहुत अच्छे परिणाम देगी.

 

 

 

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.

Back to top button