Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए आब्जर्वर बनाए गए संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर...

Rohit Banchhor
16 Oct 2022 2:25 PM GMT
CG News
x

महासमुंद, राहुल भोई। CG News आगामी नवंबर महीने में होने वाले हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को आब्जर्वर नियुक्त किया है। संसदीय सचिव चंद्राकर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Read More : CG News : रेलवे …

CG News

महासमुंद, राहुल भोई। CG News आगामी नवंबर महीने में होने वाले हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को आब्जर्वर नियुक्त किया है। संसदीय सचिव चंद्राकर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More : CG News : रेलवे ट्रैक में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस जांच मेें जुटी…

हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पिछले दिनों संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर को पत्र भेजा है। जिसमें संसदीय सचिव चंद्राकर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपते हुए आब्जर्वर बनाया है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जल्द ही वे हिमाचल प्रदेश जाएंगे।

Read More : CG News : पेरमापारा के पास 3 किग्रा का आईईडी बरामद, बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय…

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 25 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि संसदीय सचिव चंद्राकर पर हाईकमान लगातार भरोसा जताते हुए उन्हें महती जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

Next Story