CG News : हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, नक्सलियों ने एएसआई को मारी गोली, अनहोनी की जताई आशंका…
बीजापुर। CG News जिले के तर्रेम थाना में पदस्थ एएसआई को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की खबर सामने आ रही है। वहीं बासागुड़ा में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी नाइट लैंडिग हो रही है। जिससे अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है।
Read More : Vaishali Thakkar Suicide Case : एक्ट्रेस वैशाली सुसाइड केस में आया नया मोड़, एक्स बॉयफ्रेंड बना मौत की वजह !
बता दें कि नक्सलियों ने पंचायत भवन के सामने गोलियों की बौछार की है। इस गोलीबारी में तर्रेंम थाना में पदस्थ एएसआई को गोली लगी है। जिससे वह घायल है। इस खबर की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Read More : Big Breaking : चंबल में तेज बहाव से पलटी नाव, पांच महिलाओं की भी तलाश जारी
एसपी से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई है। बासागुड़ा पीएचसी में दाखिल करने की जानकारी मिल रही है। वहीं बासागुड़ा में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी नाइट लैंडिंग हो रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई बड़ी अनहोनी की आशंका है।
