Big Breaking : चंबल में तेज बहाव से पलटी नाव, पांच महिलाओं की भी तलाश जारी

 

 

मंदसौर, जेएनएन। Big Breaking मध्य प्रदेश में मंदसौर के तोलाखेड़ी गांव के पास नदी में नाव पलट जाने से सात महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनमें दो सकुशल बाहर निकल आईं। बाकी पांच महिलाओं की तलाश जारी है। अंधेरा होने के इन्हें ढूंढने में दिक्कत आ रही है। घटना स्थल पर उच्चाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। हादसे के वक्त नाम में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक पुरुष और एक बालिका सहित बाकी पांच महिलाएं शामिल हैं। हादसे में रानू और भैरूलाल को बचा लिया गया है। बाकी अन्य लापता पांच महिलाओं की भी तलाश जारी है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

Big Breaking कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह ने ट्ववीट में लिखा है कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोलाखेड़ी में नदी में नाव डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। खेत से काम कर लौट रही सात महिलाएं नदी में डूबी हैं। मैंने मंदसौर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मौके पर तत्काल गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गया हूं। तोलाखेड़ी हादसे को लेकर मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की है। उन्होंने घटनाक्रम के प्रति चिंता जाहिर करते हुए तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Back to top button