Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : ग्रामीण विधानसभा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम, युवाओं-बुजुर्गों में उत्साह का माहौल...

Rohit Banchhor
16 Oct 2022 2:57 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डाे एवं गावों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। युवा मितान क्लब के सदस्य भी खेल संचालन में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलों के प्रति उत्साह का …

CG News

रायपुर। CG News रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डाे एवं गावों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। युवा मितान क्लब के सदस्य भी खेल संचालन में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलों के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला है।

Read More : CG News : देश की प्रथम राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, 13 प्रकरणों का किया निराकरण…

ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवा से लेकर बुजुर्ग खेलों में उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे इन खेलों में लोगों का जुड़ाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में इन खेलों के प्रति रूचि इस बात से पता चल रही है कि इन खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना बचपन और युवावस्था फिर से याद आने लगा है। हमारी संस्कृति में परम्परागत खेल रचे बसे हैं।

यहां के लोक जीवन में ये खेल न केवल मनोरंजन का जरिया हैं बल्कि ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही हमें ताजगी और स्फूर्ति भी देते हैं। पिट्टुल, गिल्ली -डंडा, खो-खो, कबडडी जैसे खेल यहां गांव-गांव खेले जाते हैं। इनमें खो-खो और कबड्डी के खेल में खिलाड़ियों की चुश्ती और फुर्ती देखते ही बनती है। वहीं बालिकाओं और महिलाओं में फुगड़ी का खेल अत्यंत लोकप्रिय है।

Read More : CG News : हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए आब्जर्वर बनाए गए संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर…

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उन खेलों को शामिल किया गया है जो यहां परम्परागत रूप से गांवों-और शहरों में खेले जाते हैं। लोक रूचि के इन खेलों को नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस खेल प्रतियोगिता की रूप रेखा तैयार की गई। पूरे तीन महीने यानी 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक गांव से लेकर शहर तक पूरा छत्तीसगढ़ खेल मय रहेगा।

Next Story