Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Accident : भारत जोड़ो यात्रा में झंडा लेकर चल रहे 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती...

Rohit Banchhor
16 Oct 2022 8:38 AM GMT
Accident 
x

बेल्लारी। Accident  जिले में रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को अचानक करंट लगने से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे में लोहे की छड़ लगाये हुए था जिससे …

Accident

बेल्लारी। Accident जिले में रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को अचानक करंट लगने से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे में लोहे की छड़ लगाये हुए था जिससे ये हादसा हो गया। उसके साथ-साथ तीन अन्य लोगों को भी करंट लग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More :
CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे घर…

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस में डॉक्टरों ने पीड़ितों का इलाज किया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब हो कि आज की भारत जोड़ो यात्रा बेल्लारी के संगनाकल गांव से सुबह शुरू हुई है।

Read More : CG News : आरक्षक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,मामले की जांच में जुटी पुलिस…

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से पदयात्रा शुरू की थी, लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी। यह यात्रा एक हजार किमी को पार कर चुकी है।

Next Story