Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Rahul Koli Death : ऑस्कर के लिए नामित फ़िल्म Chello Show के बाल कलाकार राहुल कोली का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

naveen sahu
11 Oct 2022 5:40 PM GMT
Rahul Koli Death : ऑस्कर के लिए नामित फ़िल्म Chello Show के बाल कलाकार राहुल कोली का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम, डॉक्टरों ने बताई ये वजह
x

नई दिल्ली। Rahul Koli Death एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक और दुखद खबर सामने आई है। जिससे हर कोई अचंभित हो गए हैं। दरअसल ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) में नामित भारतीय फिल्म ‘छेल्लो शो’ (Chello Show) के रिलीज होने से कुछ दिन पहले मुख्य किरदार के दोस्त की भूमिका निभाने वाले चाइल्ड स्टार राहुल कोली …

नई दिल्ली। Rahul Koli Death एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक और दुखद खबर सामने आई है। जिससे हर कोई अचंभित हो गए हैं। दरअसल ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) में नामित भारतीय फिल्म ‘छेल्लो शो’ (Chello Show) के रिलीज होने से कुछ दिन पहले मुख्य किरदार के दोस्त की भूमिका निभाने वाले चाइल्ड स्टार राहुल कोली का ल्यूकेमिया से निधन हो गया। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

पान नलिन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छेल्लो शो’ 14 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अंग्रेजी शीर्षक “लास्ट फिल्म शो” है। गुजरात के जामनगर जिले के हापा शहर के रहने वाले राहुल का अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल में भर्ती होने के करीब चार महीने बाद ल्यूकेमिया से निधन हो गया।

Read More : Oscar Awards 2023 : ऑस्कर 2023 में भारत की ऑफिशिएल एंट्री का ऐलान, गुजराती फिल्म छेलो शो का हुआ चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल कोली के पिता ने बताया कि, “रविवार, 2 अक्टूबर को उन्होंने नाश्ता किया और फिर अगले कुछ घंटे बार-बार बुखार आने के बाद राहुल ने तीन बार खून की उल्टी की, इसके बाद मेरा बच्चा नहीं रहा।” उन्होंने कहा कि हमारा परिवार तबाह हो गया है। लेकिन हम उनकी ‘छेलो शो’ 14 अक्टूबर को एक साथ देखेंगे। इसी दिन ही राहुल की 13वीं होगी।

बताया जा रहा हैं कि बाल कलाकार ल्यूकीमिया ब्लड कैंसर नमक बिमारी से जूझ रहा था। ल्यूकीमिया ब्लड कैंसर होता है, जिसमें शरीर के रक्त बनाने वाले ऊतकों में कैंसर हो जाता है, जिसमें अस्थि मज्जा और लसीका तंत्र शामिल हैं। रोग में आमतौर पर श्वेत रक्त कोशिकाएं शामिल होती हैं, जो अस्थि मज्जा में अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होती हैं।

Next Story