Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Breaking : बारिश के पानी से भरे तलाब में नहाने गए 6 बच्चें डूबे, सभी की मौत, बाहर निकाला गया शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल...

Sharda Kachhi
10 Oct 2022 3:43 AM GMT
Promotion Breaking
x

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर 111 में बारिश के पानी से भरे तलाब में 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। काफी तलाशी के बाद बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी बच्चों की उम्र 8 से 13 साल …

Big Breaking

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर 111 में बारिश के पानी से भरे तलाब में 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। काफी तलाशी के बाद बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी बच्चों की उम्र 8 से 13 साल के बीच है। अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य में परेशानी आई लेकिन सभी बच्चों के शव को पानी से निकाल लिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी। घटना की जानकारी लगते ही परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घटना की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, गुरुग्राम पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी रही। मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव डीसीपी ईस्ट दीपक सहारन भी पहुंचे और जानकारी हासिल की। रेस्क्यू के लिए मौके पर पंप भी मंगवाएं गए हैं। लगभग चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी छह बच्चों के शव को निकाला गया। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों की पहचान पीयूष, देवा, अजीत, राहुल, दुर्गेश और वरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चों का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

READ MORE :School Closed Due to Rain Alert : भारी बारिश बनी आफत, कई जिलों में स्कूल बंद करने के प्रशासन ने दिए निर्देश…

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम चार बजे के लगभग शंकर विहार कॉलोनी में रहने वाले सात बच्चे, जिनकी उम्र लगभग आठ साल से 13 साल है, वो बजघेड़ा गांव के पास खाली जमीन पर बने तालाब में नहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान छह बच्चे कपड़े उतार कर तालाब में नहाने के लिए कूद गए, जबकि एक बच्चा नहाने नहीं गया। बच्चों को डूबता हुआ देखकर वो बच्चा जोर से चिल्लाता हुआ पास में खड़े गार्ड के पास गया और घटना की सूचना दी गई। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Next Story