- Home
- /
- Breaking News
- /
- Gang rape : दुष्कर्म...
Gang rape : दुष्कर्म के बाद जान बचाने गांव में निर्वस्त्र भागती दिखी नाबालिग, दरिंदों ने वीडियों बना किया वायरल...
सुलतानपुर। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है तो वहीं दूसरी तरफ क्राइम रुकने के नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां मनावता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से कोचिंग …
सुलतानपुर। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है तो वहीं दूसरी तरफ क्राइम रुकने के नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां मनावता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से कोचिंग से लौटते समय 13 साल की छात्रा को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। यहां मासूम के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया।
READ MORE :India vs South Africa 2nd ODI : सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी ब्लू आर्मी, Deepak Chahar की जगह इस गेंदबाज की होगी एंट्री, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
निवस्त्र भागी लड़की
छात्रा कटसारी स्थिति कोचिंग से अपने घर जा रही थी। राईबीगो दलित बस्ती के पास बांसकोठ के निकट तीन युवक शराब पी रहे थे। तीनों युवकों ने छात्रा को पकड़ लिया और गैंगरेप किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी उसको छोड़कर भाग निकले। छात्रा को जब होश आया तो वह शोर मचाते हुए घर की ओर निर्वस्त्र ही दौड़ पड़ी। छात्रा को निर्वस्त्र दौड़ता देख क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
गांव की ओर दौड़ती हुई छात्रा को देख ग्रामीण भड़क गए जिसके बाद छात्रा को निर्वस्त्र देख गांव की महिलाओं ने उसके ऊपर तुरंत कपड़े डाले। जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। बाकी दो आरोपी साथी फरार हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसी के साथ पुलिस ने बाइक भी बरामद की है।