Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Crime : बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट चोरों ने लूटे कड़े, दर्द कहराती रही महिला, बाथरूम में घंटों तड़पती रही, हालत गंभीर...

Sharda Kachhi
9 Oct 2022 11:16 AM GMT
Crime : बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट चोरों ने लूटे कड़े, दर्द कहराती रही महिला, बाथरूम में घंटों तड़पती रही, हालत गंभीर...
x

राजस्थान। जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये। थानाधिकारी मुकेश कुमार खरडिया ने बताया कि मीणा कॉलोनी निवासी जमुना देवी अपनी बेटी और दोहिती के साथ रहती हैं। रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने सौ से अधिक …

Crime

राजस्थान। जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये। थानाधिकारी मुकेश कुमार खरडिया ने बताया कि मीणा कॉलोनी निवासी जमुना देवी अपनी बेटी और दोहिती के साथ रहती हैं। रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने सौ से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटकर ले गये। बुजुर्ग महिला की उम्र 108 साल है । खून से लथपथ हालत में बुजुर्ग को SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गलतागेट थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस को मौके पर पैर काटने के लिए इस्तेमाल किया हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

READ MORE :Bollywood Gupshup : Singer Kumar Sanu ने पुराने दिनों को फिर किया याद, सुनाई Gulshan Kumar द्धारा दिए पहली ओपन रूफ टॉप वाली मारुती कार की कहानी

मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता के साथ रहती है। सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी। इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए घर के बाहर बने बाथरुम में ले आए। बाथरुम में उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए भी महिला के गले पर वार किया। जिसके बाद दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए। सुबह करीब 6 बजे ममता और गोविंदी सोकर उठीं। उन्होंने देखा की जमुना देवी अपने बैड पर नहीं है। सारा सामान जमीन पर बिखरा था। घर के हालत को देखकर जमुना देवी की तलाश शुरू की तो वे बाहर के बाथरूम में मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे।

सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिटी FSL की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। जिससे पैर काटकर कड़े लूटे गए। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

Next Story