Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक में हुई भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल...

Rohit Banchhor
7 Oct 2022 3:23 PM GMT
CG Accident
x

मुंगेली। CG Accident जिले के मुंगेली-रायपुर मार्ग स्थित सिद्धार्थ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read …

CG Accident

मुंगेली। CG Accident जिले के मुंगेली-रायपुर मार्ग स्थित सिद्धार्थ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार टाटा एस वाहन खड़ी ट्रक से टकराया, दो की मौत, एक घायल…

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम शत्रुघ्न साहू और बहादुर साहू हैं। शत्रुघ्न शीतला डीजे का संचालक था, वहीं बहादुर साहू पथरिया डीजे का संचालक था। उन्होंने बताया कि बस ने एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मारी है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। वो लोरमी के खाम्ही गांव का शिक्षक बताया जा रहा है, हालांकि फिलहाल उसके नाम का पता नहीं चल सका है।

Read More : CG Accident : रोड निर्माण में लगे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल…

कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। शत्रुघ्न और बहादुर दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। इधर रायपुर बस सर्विस की बस का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Next Story