Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : फैक्ट्री में चोरी करते 5 आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए, हजारों रूपए का सामान जब्त...

Rohit Banchhor
1 Oct 2022 12:25 PM GMT
CG Crime
x

रायपुर। CG Crime राजधानी के उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग फैक्ट्री में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त किया है। Read More : CG Crime : पूजा पाठ कराने एवं रकम दोगुना करने का झांसा देकर देश …

CG Crime

रायपुर। CG Crime राजधानी के उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग फैक्ट्री में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त किया है।

Read More : CG Crime : पूजा पाठ कराने एवं रकम दोगुना करने का झांसा देकर देश भर में करोड़ों की ठगी, दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि देर रात थाना उरला को सूचना मिली कि उरला औद्योगिक क्षेत्र के दो अलग-अलग फैक्ट्री में कुछ चोर चोरी करने के लिये घुसे है। तत्काल पुलिस पार्टी मौके के लिये रवाना हुई अलग-अलग दोनों फैक्ट्री में घेराबंदी किया गया। फैक्ट्रियों के अंदर घुसे चार चोर पकड़े गये।

Read More : CG Crime : मां के साथ बनाना चाहता था संबंध, नाराज युवक ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या, गिरफ्तार…

पास ही बॉण्ड्रीवाल के बाहर एक चोर चोरी का सामान लेकर खड़ा था जो मॉल सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में किशोर चतुर्वेदी 22 वर्ष, महेन्द्र वर्मा 42 वर्ष, सोमनाथ धृतलहरे 40 वर्ष, चंद्रशेखर धृतलहरे 32 वर्ष व मुकेश बांधे 18 वर्ष है। सभी बीरगांव क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के प्लेट, तार व अन्य सामग्री माल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

Next Story