Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : चाइल्ड पोर्नाेग्राफी मामले में पुलिस ने चलाई अभियान, 3 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
30 Sep 2022 4:18 PM GMT
CG Crime
x

रायपुर। CG Crime राजधानी पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अभियान चलाकर बच्चों से संबंधित अश्लील विडियों अपलोड कर प्रसारित करने वाले 3 अपचारी बालक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड कर प्रसारित करते थे। Read More : CG Crime : अंधे …

CG Crime

रायपुर। CG Crime राजधानी पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अभियान चलाकर बच्चों से संबंधित अश्लील विडियों अपलोड कर प्रसारित करने वाले 3 अपचारी बालक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड कर प्रसारित करते थे।

Read More : CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गाड़ी लूटकर बेचने चालक की हत्या की, 5 आरोपी गिरफ्तार…

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व अपराध अभिषेक माहेश्वरी को चाइल्ड पोर्नाेग्राफी के मामलों का जल्द से जल्द निकाल करते हुए मोबाइल नम्बरोें के अज्ञात धारकों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसमें एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं संबंधित थानों की संयुक्त टीमों द्वारा रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में कार्यवाही किया गया।

Read More : CG Crime : ट्रांसपोर्ट कंपनी आरकेटीसी की दफ्तर में चली गोली, मौके से मिला खत, पुलिस जांच में जुटी…

ये हुए गिरफ्तार-
तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी महेश तोलानी 49 वर्ष को गिरफ्तार किया है। डी.डी.नगर थाना पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार वर्मा 44 वर्ष को गिरफ्तार किया है। नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी अजय केशरवानी 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी नोखेराम निषाद 42 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

Read More : CG Crime : मामूली विवाद पर की थी ऑटो चालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार…

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपी दीपक वैष्णव 28 वर्ष एवं मोह. सलीम 18 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही थाना खमतराई, गोबरानवापारा एवं डी.डी.नगर पुलिस ने तीन अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Next Story