Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Job Alert : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, यहां निकली 126 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स...

naveen sahu
28 Sep 2022 12:22 PM GMT
Job
x

दुर्ग। CG Job Alert जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेज रायपुर में सिविल इंजीनियर हेतु 10 पद, वेल्थ साइट इंजीनियर 10 पद, अकाउंटेंट 5 पद, ड्राइवर …

Job

दुर्ग। CG Job Alert जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेज रायपुर में सिविल इंजीनियर हेतु 10 पद, वेल्थ साइट इंजीनियर 10 पद, अकाउंटेंट 5 पद, ड्राइवर 10 पद टेलीकॉलर 5 पद, सिक्योरिटी गार्ड 50 पद, डिलीवरी ब्वॉय 10 पद हेल्पर 20 पद। श्रीराम एजूटेक प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा दुर्ग हेतु फिटर 1 पद जीइएम इलेक्ट्रिशियन हेतु 1 पद, बैक ऑफिस सपोर्टर हेतु 01 पद। स्पान टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग हथखोज भिलाई में जूनियर इंजीनियर हेतु 2 पद सीनियर इंजीनियर हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Read More : CG Job Alert : बेरोजगार शिक्षित युवको के लिए रोजगार का मौका, 300 पदों पर सुरक्षा जवानों की होगी भर्ती

इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 30 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

Next Story