Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का समय नजदीक, IMD ने दी सूचना...

Sharda Kachhi
27 Sep 2022 7:47 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर, Weather Update : छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से मानसून की विदाई का वक्त आ गया है, मौसम विभाग ने इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल है, दो-तीन दिनों में देश के उत्तर पश्चिम राज्यों से मानसून की विदाई हो सकती है। साथ …

Weather Update

रायपुर, Weather Update : छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से मानसून की विदाई का वक्त आ गया है, मौसम विभाग ने इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल है, दो-तीन दिनों में देश के उत्तर पश्चिम राज्यों से मानसून की विदाई हो सकती है। साथ ही कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द मानसून की विदाई होगी।

READ MORE :Taaj Mahal : ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां तुरंत रोकें- सुप्रीम कोर्ट…

Weather Update हालाकि प्रदेश में फिलहाल चक्रवात की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि आने वाले सप्ताहांत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के राष्ट्रीय राजधानी और उसके पड़ोसी क्षेत्रों से पीछे हटने की संभावना है। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में शुरू होंगी। जिसकी वजह से इन इलाकों में वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आएगी।

Next Story