Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Accident : श्रद्धालु से भरी नाव पलटी, 50 से ज्यादा की मौत, कई लापता

naveen sahu
27 Sep 2022 5:03 PM GMT
Accident : श्रद्धालु से भरी नाव पलटी, 50 से ज्यादा की मौत, कई लापता
x

नई दिल्ली। Accident पंचगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ श्रद्धालु से भरी एक नाव नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक लगभग 51 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे है। रविवार को मरने वालों की संख्या 26 थी, जो कि …

नई दिल्ली। Accident पंचगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ श्रद्धालु से भरी एक नाव नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक लगभग 51 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे है। रविवार को मरने वालों की संख्या 26 थी, जो कि अब बढ़ गई है। अतिरिक्त उपायुक्त के हवाले से बताया कि दीपांकर रॉय ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। मरने वाले लोगों में 25 महिलाएं और 13 बच्चे भी शामलि हैं। जानकारी अनुसार नाव में 150 से अधिक यात्री सवार थे। नाव में सवार होकर ये सभी लोग महालया (त्योहार) मनाने के लिए बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे।

Read More : CG Accident : जीप शोरूम के पास डिवाइडर में मिली लाश, पुलिस ने जताई एक्सीडेंट की आशंका…

बता दें कि रविवार दोपहर को बंगला देश के मारिया यूनियन के औलिया घाट से नाव पलटने की सूचना मिली थी। पंचगढ़ के उपायुक्त जहीरुल इस्लाम ने इस घटना की पुष्टि की थी। बताया गया कि नाव पलटने के बाद गोताखोरों का एक दल बचाव और शवों की तलाश के लिए नदी में छानबीन करने में जुट गया था। इस बचाव अभियान देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग नदी के किनारे जुट गए थे।

naveen sahu

naveen sahu

    Next Story