MP News : कुएं के पार में बैठकर पी रहा था शराब, संतुलन बिगड़ने पर गिरा, पुलिस ने निकाला शव…
शिवपुरी। MP News जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया में बीती रात एक अधेड़ का शव कुएं में तैरते मिला। बताया जाता है कि अधेड़ शराब के पार में बैठकर शराब पी रहा था, जिसके बाद आज सुबह उसका शव कुएं में तैरते मिला। मामले में पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : MP News : स्कूली बच्चों ने लगाई सड़क बनाने की गुहार, कलेक्टर परिसर पहुंच अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, तहसीदार ने दिया आश्वाशन
बता दें कि मृतक शिवचरण प्रजापति 50 वर्ष ग्राम टोरिया का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदि आदि था। उन्हें शराब पीने से मना किया परंतु वह नहीं मानते थे। बीते रात भी उन्होंने कुएं पर बैठकर शराब पी और कुएं में गिर गए। रात्रि तकरीबन 8 बजे रोशन प्रजापति ने उसे बताया कि उसके पिता शिवचरण घर के पास वाले कुएं में गिर गए हैं मौके पर जाकर देखा तो ग्रामीण सहित पुलिस उसके पिता को कुएं में से निकालने का प्रयास कर रहे थे कुएं से निकालने से पहले उसके पिता शिवचरण की मौत हो चुकी थी।
Read More : MP News : आग से जलती महिला सड़क पर भागते हुए मिली, मां ने पति पर लगाया आरोप…
कई बार बचे थे गिरने से
राजू प्रजापति ने बताया कि उसके पिता ज्यादातर कुएं के पास बैठकर शराब पीते थे। इससे पहले वह कई बार कुएं में गिरने से बाल-बाल बचे थे। उन्हें कुए पर बैठकर शराब पीने से भी मना किया था, परंतु वह नहीं मानी जिसके चलते बीते रात शराब पीने के बाद कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
