Begin typing your search above and press return to search.
ajabgazab

Ajab Gajab : हड़बड़ी में शख्स कर बैठा गड़बड़ी, मोपेड में पेट्रोल डलवा कर दिया 55000 का पेमेंट, जाने पूरा मामला

viplav
26 Sep 2022 10:35 AM GMT
Ajab Gajab 
x

मुंबई। Ajab Gajab कहावत है कि जल्दी का काम शैतान का होता है। आज के दौर में लोग अपने काम काज में इतने व्यस्थ है कि बाकी काम को गौर से है करते है। ऐसा ही एक मामला अर्थव्यवस्था राजधानी मुंबई के थाने से सामने आया है। जहां एक मोपेड मालिक ने पेट्रोल पंप पर …

मुंबई। Ajab Gajab कहावत है कि जल्दी का काम शैतान का होता है। आज के दौर में लोग अपने काम काज में इतने व्यस्थ है कि बाकी काम को गौर से है करते है। ऐसा ही एक मामला अर्थव्यवस्था राजधानी मुंबई के थाने से सामने आया है। जहां एक मोपेड मालिक ने पेट्रोल पंप पर 550 रुपए का पेट्रोल डलवाया, मगर जब बारी पैसे देने की आई तो उसने ऑनलाइन पेमेंट करते हुए 55,000 रुपए कर दिए है।

Ajab Gajab : जब गाड़ी मालिक ने अपने बैंक अकाउंट से इतनी बड़ा अमाउंट डेबिट करने का मैसे देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, ये पूरा मामला एक गलती की वजह से हुआ। वैसे, ऑनलाइन पेमेंट में इस तरह की गलतियों का होना आम हो गया है। लोगों को कई बार नेटवर्क तो कभी बैंक सर्वर से जूझना पड़ता है, जिसके चलते कई बार पेमेंट अटक जाता है, या फिर ज्यादा हो जाता है।

Read More : Ajab Gajab : लाइट-पंखा ठीक करने आया था 50 साल का मिस्त्री, 22 साल की लड़की को कह दिया I Love U, उसके बाद जो हुआ….

इस पेट्रोल पंप पर हुई अजब गज़ब घटना - Ajab Gajab

Ajab Gajab : यह पूरा मामला महाराष्ट्र के थाने के पेट्रोल पंप का है। जहां एक एक्टिवा ऑनर अपने स्कूटर में पेट्रोल डलवाने के लिए आया। गाड़ी में 550 रुपए का पेट्रोल डलवाया। उन्होंने फ्यूल पंप अटेंडेंट द्वारा दिखाए गए बार कोड को स्कैन करके पेमेंट किया। उन्हें 550 रुपए का पेमेंट करना था, लेकिन उनके खाते से 55,000 रुपए कट गए।

Read More : Ajab-Gajab : महिला ने कातिलाना Kiss से ले ली युवक की जान, मामले का खुलासा होती ही डॉक्टर्स हो गए हैरान

दरअसल, पेट्रोल पंप अटेंडेंट ने गलती से 55,000 रुपए का बार कोड जेनरेट कर दिया था। हालांकि, ये मामला बड़ा होता उससे पहले इसे आराम से सुलझा लिया गया। साथ ही, जो अमाउंट ज्यादा पेमेंट हो गया था उसे एक्टिवा ओनर को लौटा दिया। ये पूरा मामला एक गलती की वजह से हो गया था।
Next Story