Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Ajab-Gajab : महिला ने कातिलाना Kiss से ले ली युवक की जान, मामले का खुलासा होती ही डॉक्टर्स हो गए हैरान

naveen sahu
19 Aug 2022 10:07 AM GMT
Ajab-Gajab : महिला ने कातिलाना Kiss से ले ली युवक की जान, मामले का खुलासा होती ही डॉक्टर्स हो गए हैरान
x

अमेरिका। एक हैरान वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला जेल में कैदी से मिलने पहुंची थी। मुलाकात के दौरान महिला ने कैदी को Kiss किया इसके कुछ ही समय बाद कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। टेनसी में एक महिला ने …

अमेरिका। एक हैरान वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला जेल में कैदी से मिलने पहुंची थी। मुलाकात के दौरान महिला ने कैदी को Kiss किया इसके कुछ ही समय बाद कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। टेनसी में एक महिला ने एक कैदी को किस किया और इसके कुछ ही समय बाद कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद महिला पर कैदी की हत्या का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में रेचल डोलार्ड नाम की एक महिला टेनसी की जेल में बंद अपने कथित दोस्त जोशुआ ब्राउन से मिलने के लिए पहुंची थी। दोनों के बीच कुछ देर के लिए बातचीत हुई। इसके बाद जैसे ही यह मुलाकात पूरी हुई तो महिला ने शख्स को किस किया। इसी दौरान उसने अपने मुंह से एक खास तरह का ड्रग ब्राउन के मुंह में डाल दिया। ब्राउन पूरा ड्रग एकसाथ निगल गया जिससे थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

Read More :
प्रियंका चोपड़ा को इस शख्स ने किया KISS, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैन्स दिया ये रिएक्शन

जानकारी के मुताबिक टेनसी की जेल में जोशुआ ब्राउन नाम का एक कैदी सजा काट रहा था। एक महिला जिसका नाम रेचल डोलार्ड वह उससे मिलने पहुंची थी। जोशुआ से मुलाकात के दौरान रेचल ने मुंह में मेथैंफेटामीन ड्रग्स रखा था। दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। इस दौरान रेचल ने अपने मुंह से ड्रग्स जोशुआ के मुंह में डाल दिया।

ड्रग्स का वजन करीब 14 ग्राम बताया जा रहा है। ओवर डोज की वजह से जोशुआ की मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन के एजेंट्स ने रेचल डोलार्ड को हिरासत में ले लिया। टीडीओसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि रेचल होलार्ड पर टर्नी सेंटर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में ड्रग्स की तस्करी और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इधर, मामले के सामने आने के बाद महिला को गिरफ्तार कर हिमैन काउंटी जेल में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है डोलार्ड पर पहले से भी कई आरोप हैं। फिलहाल उसे टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन ने हिकमैन काउंटी जेल में रखा है।

Next Story