Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Never trust these people : ऐसे लोगों पर कभी न करें भरोसा, होते है स्वार्थी और धोखेबाज़, डाल सकते आपको बड़ी मुसीबत में...

Sharda Kachhi
25 Sep 2022 2:46 AM GMT
Never trust these people
x

नई दिल्ली, Never trust these people : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के गुणों और अवगुणों को लेकर बहुत सी बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जहां एक गुणी, चतुर और ज्ञानी व्यक्ति का साथ आपके जीवन में बहुत मायने रखता है, वहीं यदि किसी स्वार्थी और धोखेबाज इंसान …

Never trust these people

नई दिल्ली, Never trust these people : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के गुणों और अवगुणों को लेकर बहुत सी बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जहां एक गुणी, चतुर और ज्ञानी व्यक्ति का साथ आपके जीवन में बहुत मायने रखता है, वहीं यदि किसी स्वार्थी और धोखेबाज इंसान से आपका पाला पड़ जाए तो वह आपको मुश्किल में डाल सकता है। और अगर कोई इन लोगों पर विश्वास करता भी है तो वह व्यक्ति हमेशा धोखा खाता है.” तो आइए जानते हैं किन लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

शस्त्रधारी व्यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शस्त्रधारी व्यक्ति यानी जिन लोगों के पास शस्त्र होते हैं उन लोगों पर भी कभी विश्वास नहीं करना चाहिए. क्योंकि न जाने कब उनके मन में आपका अहित करने की बात आ जाए.

. राज-परिवार से संबंधित लोग

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी राजपरिवार के लोग सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण या सत्ता में आने (सत्ता पाने) के लोभ में कूटनीति में महारथी होते हैं इसलिए कभी भी उन लोगों का विश्वास नहीं करना चाहिए. उदाहरण के लिए कंस ने लोभ में पिता उग्रसेन को कारागार में डाल दिया था और अपने प्राणों को सुरक्षित रखने के भाव से बहन देवकी को पति वासुदेव सहित जेल में डाल दिया था.

READ MORE :Navratri 2022 : आखिर क्यों नहीं खानी चाहिए नवरात्री में प्याज और लहसुन, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक तथ्य…

मदद करने में आनाकानी करने वाला व्यक्ति

अगर कोई व्यक्ति आपके काम के समय मदद करने में आनाकानी करता है तो समझ लीजिए कि ये लोग कभी भी आपके शुभचिंतक नहीं हो सकते। ये कभी भी मुसीबत के समय आपके काम नहीं आएंगे। ऐसे स्वार्थी और धोखेबाज लोग केवल अपनी भलाई ही सोचते हैं। इसलिए इन लोगों का साथ छोड़ने में ही समझदारी है।

धोखेबाज व्यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक धोखेबाज व्यक्ति आपसे आवश्यकता के समय पैसे तो उधार ले लेता है परंतु जब लौटाने की बात आती है तो उसके पास टालने के कई बहाने भी होते हैं। ऐसे लोग बचने के लिए आपको नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं। इसलिए इन लोगों की नियत और स्वभाव को पहचानकर जितना जल्दी हो सके इनसे पीछा छुड़ा लें क्योंकि ये लोग आपको धोखा कभी भी दे सकते हैं और इनके कारण आप खुद मुसीबत में फंस जाते हैं।

नदियां पार करने को कहने वाला व्यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आप कोई नदी पार करना चाहते हैं तो आपको किसी व्यक्ति के यह कहने पर भरोसा नहीं करना चाहिए कि नदी का प्रवाह अथवा गहराई कितनी है क्योंकि नदी के प्रवाह और उसकी गहराई के संबंध में कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सकता. यदि आप नदी में उतरते हैं तो आपको सावधान रहना आवश्यक है और स्वयं के विवेक का प्रयोग करना चाहिए.

Next Story