Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : हाथियों का उत्पात जारी, हमले में एक महिला की मौत, घरों और फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

naveen sahu
23 Sep 2022 10:45 AM GMT
CG : हाथियों का उत्पात जारी, हमले में एक महिला की मौत, घरों और फसलों को भी पहुंचाया नुकसान
x

अंबिकापुर। CG प्रदेश में हाथियों का उत्पात जारी हैं। जिले के भकुरा गांव में आज सुबह खेत गई महिला पर हाथियों ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। इसके साथ हीं हाथियों ने गांव के 5 घरों को भी तोड़ा है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। Read …

अंबिकापुर। CG प्रदेश में हाथियों का उत्पात जारी हैं। जिले के भकुरा गांव में आज सुबह खेत गई महिला पर हाथियों ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। इसके साथ हीं हाथियों ने गांव के 5 घरों को भी तोड़ा है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

Read More : CG Breaking : लंपी वायरस ने अब प्रदेश में भी दे दी दस्तक, इस शहर से सामने आया पहला मामला…

दरअसल, लुंड्रा इलाके से भकुरा गांव में तीन हाथियों का दल डेरा डाला हुआ है। दल में दो हाथियों के साथ एक शावक भी मौजूद है। वन विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेकर हाथियों की निगरानी में जुटी है। वहीं पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दे दी गई। सरगुजा संभाग के मैनपाट में 8 से 9 हाथी और उदयपुर ब्लॉक में 11 हाथियों का दल मौजूद है। हाथी मित्र और वन विभाग की मदद से ग्रामीण अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। उदयपुर के प्रभावित इलाके में लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है।

Next Story