Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG : प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरूआत, किसानों की मदद करने बनाई गई नई नीति, CM बघेल ने कहा- मैंने सभी अधिकारियों...

Sharda Kachhi
22 Sep 2022 4:54 AM GMT
CG Budget Breaking
x

CG Breaking

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों की मदद करने जिला ग्रामीण कांग्रेस समिति बनाएगी। धान खरीदी के दौरान किसानों की समस्या का समाधान होगा। ग्रामीण कांग्रेस की ओर से आयोजित …

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों की मदद करने जिला ग्रामीण कांग्रेस समिति बनाएगी। धान खरीदी के दौरान किसानों की समस्या का समाधान होगा। ग्रामीण कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया है। किसानों समस्या सुलझाने और सहायता पहुंचाने केंद्रों के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता रहेंगे। इसके साथ ही हर जिले में समिति का निर्माण किया जाएगा। वहींं धान खरीदी की घोषणा के बाद प्रदेशभर के किसान इसके तैयारी में जुट गए है।

READ MORE :CG Breaking : शराब तस्करी के मामले में BJP नेता जयराम दुबे गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक जुड़े है शराब तस्करी के तार…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने अधिकारियों से सभी धान खरीद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि धान खरीद के दौरान किसानों को कोई समस्या न हो।उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश में किसानों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए अनुमान है कि इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख को पार कर जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में धान उपार्जन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर सभी धान खरीदी केंद्रों में जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।

Next Story