Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : शराब तस्करी के मामले में BJP नेता जयराम दुबे गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक जुड़े है शराब तस्करी के तार...

Sharda Kachhi
22 Sep 2022 3:59 AM GMT
Raipur Breaking
x

राजनांदगांव। महाराष्ट्र से शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने BJP RTI प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जयराम दुबे को गिरफ्तार किया है। जयराम दुबे के पास से पुलिस को 14 बॉटल महाराष्ट्र की शराब मिली है, जिसकी कीमत लगभग दस हजार रूपए बताई जा रही है। खबर के अनुसार दुबे के पकड़े जाने के …

CG Breaking

राजनांदगांव। महाराष्ट्र से शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने BJP RTI प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जयराम दुबे को गिरफ्तार किया है। जयराम दुबे के पास से पुलिस को 14 बॉटल महाराष्ट्र की शराब मिली है, जिसकी कीमत लगभग दस हजार रूपए बताई जा रही है। खबर के अनुसार दुबे के पकड़े जाने के बाद राजनांदगांव से रायपुर तक काफी बवाल मचा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

READ MORE :
Raju Srivastava Last Rites : आज पंचतत्व में विलीन होंगे राजू श्रीवास्तव, शोक में डूबा पूरा परिवार…

छुरिया थाने के अंतर्गत चिचोला चौकी में पदस्थ पुलिस टीम ने आरटीओ बैरियर के पास एक कार को रोका। पुलिस के पास यह खबर थी कि कार में महाराष्ट्र की शराब का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने जब जांच की तब चार किस्मों की 14 बॉटल शराब मिली। कार चालक जयराम दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक दुबे ने पकड़े जाने के बाद बीजेपी नेता होने का धौंस दिखाया।

इसके बाद राजधानी के कई बड़े नेताओं को फोन करने की धमकी भी दी। पुलिस ने राजनीतिक रंग लेता देखकर मामले में एफआईआर कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। खबर है कि इस मामले को लेकर राजधानी में पूरे दिन भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही, लेकिन शराब तस्करी का मामला होने के कारण बड़े नेताओं ने भी हाथ खींच लिया।

Next Story