Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 19 Sept 2022 : सिंह, तुला और धनु राशि वालों के बन रहे नौकरी में तरक्की के अवसर, महाकाल की बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि ? 

viplav
18 Sep 2022 6:39 PM GMT
Horoscope Today 19 Sept 2022 : सिंह, तुला और धनु राशि वालों के बन रहे नौकरी में तरक्की के अवसर, महाकाल की बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि ? 
x

New Delhi : Horoscope Today 19 Sept 2022 सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। 8 अगस्त को सावन …

Horoscope Today 16 Sept 2022

New Delhi : Horoscope Today 19 Sept 2022 सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। 8 अगस्त को सावन का आखरी सोमवार है।

इस समय भगवान विष्णु पाताल लोक जाकर आराम कर रहे है, जिससे सृष्टि का संचालन भगवन शिव कर रहे है। आज के दिन भगवान् शिव की सच्चे मन से पूजा, अर्चाना करने से वाले भक्तों पर बाबा की कृपा जरूर होती है।

Read More : Horoscope Today 13 Sept 2022 : मेष, सिंह समेत इन 4 राशि वालों को वश में रखनी अपनी भावनाएं, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि ?

Horoscope Today 19 Sept 2022 मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

Horoscope Today 19 Sept 2022 वृष राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशसत होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है।

Horoscope Today 19 Sept 2022 मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

Horoscope Today 19 Sept 2022 कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्म संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

Horoscope Today 19 Sept 2022 सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। शिक्षा के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। खर्चों की वृद्धि से परेशान हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

Horoscope Today 19 Sept 2022 कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्‍यर्थ की समस्याएं बढ़ सकती हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्‍त‍ि होगा।

Read More : Horoscope Today 27 August 2022 : सिंह, मकर और कुंभ राशि वाले रहे सावधान! खर्च में हो सकती है वृद्धि, जानिए सभी राशि वालों का हाल

Horoscope Today 19 Sept 2022 तुला राशि- संयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।

Horoscope Today 19 Sept 2022 वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बहन-भाई का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा।

Horoscope Today 19 Sept 2022 धनु राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वाणी के प्रभाव से बिगड़े कार्य बनेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

Horoscope Today 19 Sept 2022 मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

Horoscope Today 19 Sept 2022 कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। धनार्जन के साधन बनेंगे। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे।

Horoscope Today 19 Sept 2022 मीन राशि- कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में शान्ति के प्रयास करें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। पिता के सहयोग से कोई पैतृक सम्पत्ति मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आलस्य में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आत्म संयत रहें। माता से धन की प्राप्‍त‍ि हो सकती है।

viplav

viplav

    Next Story