Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा गांजा बरामद...

Rohit Banchhor
17 Sep 2022 11:04 AM GMT
CG Crime
x

धमतरी। CG Crime जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके घर से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है, जिसका वजन 71 किलो 100 ग्राम के आसपास है। जिसकी कीमत करीब 14 लाख 20 हजार रूपए के आसपास …

CG Crime

धमतरी। CG Crime जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके घर से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है, जिसका वजन 71 किलो 100 ग्राम के आसपास है। जिसकी कीमत करीब 14 लाख 20 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है।

Read More : CG Crime : युवक ने अपने ही दोस्त को चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का, शरीर के हुए दो टुकड़े…

बता दें कि पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के मकेश्वर वार्ड में दबिश देकर अवैध रूप से गांजा बेचते आरोपी महिला उषा धुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से करीब 71 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 14 लाख 20 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Read More : CG Crime : घूम-घूम कर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 नग मोबाइल जब्त…

शहर के भीतर ऐसा पहला मौका होगा जब इतनी बड़ी मात्रा में किसी घर से गांजा जब्त किया गया है। बताया जाता है कि पकड़ी गई महिला और उसके कुछ रिश्तेदारों को इस अवैध धंधे में काफी समय से लिप्त बताया जा रहा है। इस अवैध धंधे की वजह से यह पूर्व में जेल भी जा चुके है, ऐसा वार्ड के लोग बताते है।

Next Story