Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Crime : युवक ने अपने ही दोस्त को चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का, शरीर के हुए दो टुकड़े...

Sharda Kachhi
17 Sep 2022 5:19 AM GMT
CG Crime
x

रायपुर। पैसे के लेन देन के विवाद में एक युवक ने अपने साथी को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। इसमें युवक का एक पैर कट गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राहुल साहू ने ईश्वर सागर से कुछ दिनों पहले रकम उधार में लिया था। …

CG Crime

रायपुर। पैसे के लेन देन के विवाद में एक युवक ने अपने साथी को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। इसमें युवक का एक पैर कट गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राहुल साहू ने ईश्वर सागर से कुछ दिनों पहले रकम उधार में लिया था। इसे लेने ईश्वर अपने साथी अशोक मंडल के साथ राहुल से मिलने खम्हारडीह के गणेश नगर पटरी के पास गया था।

READ MORE :Free electricity bill : राज्य सरकार का जनता को उपहार, वॉट्सऐप के इस नंबर पर भेजे Hi, और पाएं हमेशा के मिल बिजली बिल से मुक्ति…

राहुल पार्वती नगर खम्हारडीह में रहता है। पैसे की बात हो रही थी और राहुल कुछ और समय चाह रहा था। इसी बात पर ईश्वर ने पटरी से गुजर रही ट्रेन के सामने राहुल को ढकेल दिया। और फरार हो गया। इसमें राहुल का बायां पैर कट गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ईश्वर और अशोक के खिलाफ धारा 307,326,34 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

Next Story