Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

India Maharaja vs World Giants : आज इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला, दादा और सहवाग समेत कई दिग्गज मैदान में करेंगे वापसी, जानें संभावित प्लेइंग-11

naveen sahu
16 Sep 2022 1:07 PM GMT
India Maharaja vs World Giants : आज इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला, दादा और सहवाग समेत कई दिग्गज मैदान में करेंगे वापसी, जानें संभावित प्लेइंग-11
x

कोलकाता। Legends League Cricket 2022 का स्पेशल मुकाबला आज इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स (India Maharaja vs World Giants) के बीच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार 7: 30 बजे से शुरू होगा। इंडिया महाराजा की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। Read More : SLL Vs ENGL : श्रीलंका …

कोलकाता। Legends League Cricket 2022 का स्पेशल मुकाबला आज इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स (India Maharaja vs World Giants) के बीच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार 7: 30 बजे से शुरू होगा। इंडिया महाराजा की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं।

Read More : SLL Vs ENGL : श्रीलंका लेजेंड्स ने दर्ज की आसान जीत, इंग्लिश टीम को मात्र 78 रनों में समेटा, 53 साल के जयसूर्या ने गेंद बरसाई आग

टीम में वीरेंद्र सहवाग, पार्थिव पटेल, मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, युसूफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी और इरफान पठान जैसे दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज़ मौजूद हैं, वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी हरभजन सिंह, आरपी सिंह और श्रीसंत संभालते दिखाई देंगे।

वर्ल्ड जायंट्स की कप्तानी इंग्लैंड के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान इयोन मोर्गन करने वाले हैं। वर्ल्ड जायंट्स की टीम में भी दिग्गज खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इयोन मोर्गन के अलावा वर्ल्ड जायंट्स के लिए लेंडल सिमंस, हर्षल गिब्स, जोन्टी जोड्स, जैक कैलिस, और सनथ जयसूर्या बैटिंग करते दिखने वाले हैं।

read more : INDL Vs RSAL : पहला मैच इंडिया लीजेंड्स के नाम, दक्षिण आफ्रिका को 61 रनों से दी करारी मात, इन्हे मिला मैन ऑफ द मैच

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत महाराजा - वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, अशोक डिंडा और आरपी सिंह।

वर्ल्ड जायंट्स - इयोन मॉर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जोंटी रोड्स, जैक कैलिस, सनथ जयसूर्या, नाथन मैकुलम, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, मिशेल जॉनसन और ब्रेट ली।

Next Story