Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suicide : छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खेत से लौटी मां तो चला पता, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
15 Sep 2022 10:26 AM GMT
Suicide : छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खेत से लौटी मां तो चला पता, पुलिस जांच में जुटी...
x

बिलासपुर। Suicide जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाडीह में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां खेत से लौटी तो देखी की उसकी बेटी म्यार में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिससे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

बिलासपुर। Suicide जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाडीह में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां खेत से लौटी तो देखी की उसकी बेटी म्यार में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिससे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : Suicide : आत्महत्या करने दंपति ने लगाई फांसी, बच गई महिला की जान, जाने क्या है वजह…

बता दें कि ग्राम बनियाडीह निवासी मृतिका आशिका यादव 16 वर्ष ग्राम धनिया स्थित हाईस्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। बीते तीन दिन से आशिका यादव अपने मामा गांव सोंठी में थी। वहीं उसके पिता रामकुमार भी अपने ससुराल में ही था। बताया जाता है कि आशिका का बड़ा भाई करण यादव 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

Suicide

बुधवार की सुबह वह अपनी बहन को लेने के लिए मामा गांव सोंठी गया था। जहां से वह वापस लेकर आया। सुबह उसकी मां शांति यादव खेत में धान की निंदाई करने चली गई। वहीं करण भी नहाने और खाने के बाद स्कूल चला गया। इस दौरान आशिका घर में अकेली थी। शांतिबाई यादव शाम करीब 4 बजे खेत से अपने घर पहुंची।

Read More : Suicide : विक्षिप्त ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, दो हिस्सों में बंट गया शरीर…

दरवाजा खोलकर अंदर जाने के बाद वह बदहवास रह गई। उसकी बेटी आशिका यादव फंदे पर लटक रही थी। उसने आसपास के लोगों को बुलाया। साथ ही घटना की जानकारी अपने पति रामकुमार को भी दी। उस समय रामकुमार अपने ससुराल में था। घर पहुंचने के बाद परिवार वालों के साथ मिलकर आशिका को फंदे से नीचे उतारा।

aad

तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इस घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Next Story