Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Suicide : आत्महत्या करने दंपति ने लगाई फांसी, बच गई महिला की जान, जाने क्या है वजह...

Rohit Banchhor
13 Sep 2022 11:40 AM GMT
Couple Suicide
x

आगरा। Suicide आगरा शहर के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम गिलोय में एक दंपति ने आत्महत्या के लिए पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए। लेकिन पत्नी की रस्सी खुदकुशी के समय टूट गई जिससे उसकी जान बच गई। वहीं उसकी पति की मौत हो गई। Read More : Suicide : एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल …

Couple Suicide

आगरा। Suicide आगरा शहर के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम गिलोय में एक दंपति ने आत्महत्या के लिए पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए। लेकिन पत्नी की रस्सी खुदकुशी के समय टूट गई जिससे उसकी जान बच गई। वहीं उसकी पति की मौत हो गई।

Read More : Suicide : एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि ग्राम गिलोय निवासी किसान मानसिंह उर्फ कलुआ 54 वर्ष और उसकी पत्नी संता देवी 50 वर्ष ने अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में पेड़ की डाल से रस्सी बांधी। फिर उसका फंदा बनाकर दोनों आत्महत्या करने की नीयत से झूल गए। पति तो फंदे से लटका रह गया। जबकि भारी वजन होने के कारण पत्नी के गले में लगी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई।

aad

जिसके बाद बदहवास हालत में वह खेत से घर की तरफ जा ही रही थी कि उसे रास्ते में दो पुलिसकर्मी मिल गए। पुलिसकर्मियों ने संता देवी के गले से रस्सी खोली और एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद महिला ने पुलिस वालों को पूरी घटना बताई, उन्होंने फंदे से लटके मान सिंह को पेड़ से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Read More : Suicide : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से था डिप्रेशन में, इस वजह से उठाया ये कदम…

उधर, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि गृह कलेश के कारण पति-पत्नी ने यह कदम उठाया है। दोनों के चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।

Next Story