Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

MP Crime : महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, चप्पल के जरिए पुलिस पहुंची आरोपी तक....

Rohit Banchhor
13 Sep 2022 2:24 PM GMT
MP Crime
x

इंदौर। MP Crime सब्जी लेने बाजार जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस घटनास्थल पर छूटे चप्पल के जरिए आरोपी तक पहुंचकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे हुए मंगलसूत्र …

MP Crime

इंदौर। MP Crime सब्जी लेने बाजार जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस घटनास्थल पर छूटे चप्पल के जरिए आरोपी तक पहुंचकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे हुए मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।

Read More : MP Crime : खाने में नशीली दवा मिलाकर जेवर और रूपए लेकर युवती हुई फरार, शादी के एक दिन पहले दी वारदात को अंजाम…

बता दें कि हीरा नगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 पर घर से सब्जी लेने जा रही महिला दुर्गा रघुवंशी के गले से मंगलसूत्र छीनकर दोनों बदमाश फरार हो गए थे। लेकिन घटना के दौरान बदमाश की चप्पल छूट गई थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया था।

aad

जिससे पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी, तभी पुलिस ने उसी चप्पल के आधार पर आरोपी हर्ष बरैया और अंकुश पाल की पहचान की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटी गई सोने की मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।

Next Story