Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Bihar Crime : सनकी दामाद ने गंडासा लेकर दो को उतारा मौत के घाट, 4 की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
13 Sep 2022 1:14 PM GMT
Bihar Crime
x

गया। Bihar Crime जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सनकी दामाद ने अपने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर गंडासा से हमला कर दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी …

Bihar Crime

गया। Bihar Crime जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सनकी दामाद ने अपने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर गंडासा से हमला कर दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : Bihar Crime : हरतालिका तीज व्रत के दिन पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दी वारदात को अंजाम, जाने क्या है मामला…

रामपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मुहल्ला निवासी प्रभु मांझी कई महीनों से अपने ससुराल भुई टोली में रह रहा था। प्रभु मांझी ने आज सुबह ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर गड़ासे से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गये।

aad

मृतकों में 40 वर्षीय कांति देवी एवं 8 वर्षीय चिंटू कुमार शामिल है। घायलों को अनुग्रह नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रभु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Next Story