- Home
- /
- Crime News
- /
- UP Crime : नीम के पेड़...
UP Crime : नीम के पेड़ में दुपट्टे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप...
हरदोई। UP Crime जिले के खरौली गांव मेें आज सुबह नीम के पेड़ में एक युवक फांसी पर लटकते हुए शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया …
हरदोई। UP Crime जिले के खरौली गांव मेें आज सुबह नीम के पेड़ में एक युवक फांसी पर लटकते हुए शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
Read More : UP Crime : हसिये से पत्नी के सिर को धड़ से किया अलग, खुद जहर सेवन कर दी जान, जाने क्या है वजह…
बता दें कि टड़ियावां थाने के नारायणपुर ग्रंट निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र अपने बहनोई चन्द्रकिशोर के यहां खेरौली कोतवाली देहात में रह कर राजगीरी का काम करता था। सोमवार की सुबह हरेन्द्र का शव वहीं खेरौली गांव के पास एक नीम के पेड़ में दुपट्टे से लटका हुआ देखा गया। इस बारे में हरेन्द्र के भाई कौशल ने बताया कि उसके भाई की शादी नहीं हुई थी, वह बहनोई के यहां रहता था। इसी बीच वहीं की एक महिला से उसके अवैध सम्बंध हो गए।
कौशल का आरोप है कि उसी महिला के पति ने उसके भाई की पहले हत्या की, उसके बाद हत्या को छिपाते हुए शव को दुपट्टे से बांध कर पेड़ से लटका दिया, ताकि हर कोई इसे आत्महत्या समझें। इस बारे में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकता है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।