Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : निहत्थी मां ने बाघ के जबड़े से बचा लाई अपने 15 माह के पुत्र को, दोनों अस्पताल में भर्ती...

Rohit Banchhor
4 Sep 2022 2:22 PM GMT
MP News
x

उमरिया। MP News जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां बाघ के जबड़े से एक मां ने अपने 15 माह के पुत्र को बचाकर लौट आई। दोनों मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां दोनों खतरे से बाहर बताए …

MP News

उमरिया। MP News जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां बाघ के जबड़े से एक मां ने अपने 15 माह के पुत्र को बचाकर लौट आई। दोनों मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

Read More : MP News : खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत 5 घायल…

बता दें कि ग्राम रोहनिया में सुबह 10 बजे भोला प्रसाद के घर के पीछे झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक खेल रहे 15 माह के राजबीर को अपने जबड़े में जकड़कर ले जाने लगा। ये देखकर वहीं मौजूद बच्चे की मां अर्चना अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से भिड़ गई। बच्चे को छोड़कर बाघ ने अर्चना पर हमला कर दिया। बाघ ने अपने दांत से अर्चना के शरीर को नोंचता रहा।

aad

जिसके बाद भी मर्दानी मां बाघ से लड़ती रही। अंततः मां की ममता के आगे बाघ हार मानते हुए भाग खड़ा हुआ। घटना में 15 माह के राजबीर केे सिर और कमर में बाघ के दांतों से चोट आई है। बच्चे की मां अर्चना को भी पूरे शरीर मे बाघ के दाँत के निशान है।

Read More : MP News : निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, जाने क्यों उठाया कदम…

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया है। जहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों को उमरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Next Story