Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, जाने क्यों उठाया कदम...

Rohit Banchhor
1 Sep 2022 12:01 PM GMT
MP News
x

इंदौर। MP News  इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के अजमेरा वायर कंपनी के सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एक साथ जहर सेवन कर लिया। जिससे साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है। बताया जाता हैकि सातों कर्मचारियों को कंपनी के मालिक ने काम …

MP News

इंदौर। MP News इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के अजमेरा वायर कंपनी के सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एक साथ जहर सेवन कर लिया। जिससे साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है। बताया जाता हैकि सातों कर्मचारियों को कंपनी के मालिक ने काम से निकाल दिया था, जिससे कर्मचारियों ने डिप्रेशन में आकर इस तरह का कदम उठाया है।

Read More : MP News : गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने नहीं मिला एम्बुलेंस, पति ठेले पर लेकर पहुंचा अस्पताल, हुआ वीडियो वायरल…

बता दें कि यह कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं। बताया जाता है कि दो दिन पहले कंपनी के मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा ने सात कर्मचारी जमनाधार विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा को अचानक से कोई काम नहीं है कहते हुए।

aad

जिससे सभी कर्मचारी डिप्रेशन में आ गए। जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कम्पनी के गेट पर पहुंचे और वहां सभी ने एक साथ जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने सभी को एमवाय अस्पलात में भर्ती कराया गया है, जहां सभी खतरे से बाहर हैं। वहीं पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story