Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG : स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जाएंगे कांग्रेसी, पीसीसी अध्यक्ष मरकाम दिखायेंगे हरी झंडी...

Sharda Kachhi
2 Sep 2022 6:41 AM GMT
CG
x

रायपुर :  दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा महंगाई पर हल्ला बोल प्रदर्शन 4 सितंबर को आयोजित है प्रदर्शन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से 1500  कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम 6:00 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से रवाना होंगे प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और 300 महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी …

CG

रायपुर : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा महंगाई पर हल्ला बोल प्रदर्शन 4 सितंबर को आयोजित है प्रदर्शन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से 1500 कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम 6:00 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से रवाना होंगे प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और 300 महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे दिल्ली यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है.

रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को प्रदेश कांग्रेस मोहन अध्यक्ष मोहन मरकाम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे महंगाई को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली में 4 सितंबर को किया जाना है प्रदर्शन में पूरे देश के कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे प्रदर्शन को लेकर सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को यहां पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

READ MORE : Sex Worker: ऑनलाइन ऐप से बुलाया Sex Worker, निकला किन्नर, युवक ने कर दिए शरीर के दो टुकड़े, मंजर देख कर लोगों के खड़े हुए रोंगटें…

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इसके लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं छत्तीसगढ़ से 17 बोगी की विशेष ट्रेन जा रही है ट्रेन में जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची जिला और ब्लॉक कांग्रेस पीसीसी को उपलब्ध कराई गई है।

aad

बड़े पदाधिकारी भी जा सकते हैं दिल्ली

बताया गया है कि ट्रेन से 1500 लोग जा रहे हैं वहीं पंद्रह सौ लोग अपने अन्य साधनों से दिल्ली पहुंचेंगे ट्रेन से कौन-कौन पदाधिकारी रवाना होंगे यह अभी तक तय नहीं है आज यानी शुक्रवार के शाम तक इस संबंध में कुछ लोगों के नाम आने की संभावना है. जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा पीसीसी के कुछ महामंत्री और पदाधिकारियों के ट्रेन से रवाना होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Next Story