Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : जिला पंचायत सदस्य के घर चोरों ने बोला धावा, दिनदहाड़े बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम...

Rohit Banchhor
1 Sep 2022 4:11 PM GMT
CG Crime
x

दंतेवाड़ा। CG Crime जिले में दिनदहाड़े जिला पंचायत सदस्य के घर पर अज्ञात चोरों ने हमला बोल दिया और उनके घर से लाखों रूपए के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी काम वाली ने मकान मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। Read More : CG …

CG Crime

दंतेवाड़ा। CG Crime जिले में दिनदहाड़े जिला पंचायत सदस्य के घर पर अज्ञात चोरों ने हमला बोल दिया और उनके घर से लाखों रूपए के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी काम वाली ने मकान मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Read More : CG Crime : नकली क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर करते थे लूटपाट, दो अंतर्राज्यीय आरोपी सहित चार गिरफ्तार…

बता दें कि जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा को सुरक्षागत कारणों से दंतेवाड़ा कोर्ट कालोनी में मकान मिला है। बुधवार को सुलोचना अपने मकान में ताला लगाकर अपने निजी कार्य से धमतरी गई थी। देर शाम जब घर पर काम करने वाली बाई पहुँची तो मकान अंदर से बंद मिला, जिसके बाद उसने फोन पर सारी जानकारी सुलोचना कर्मा को दी।

aad

जिससे सूलोेचना ने इसकी जानकारी दंतेवाड़ा एसपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए के जेवर पर हाथ साफ किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में सुलोचना कर्मा ने बताया कि घटना के दो दिन पहले अज्ञात लोग काम वाली बाई से सुलोचना कर्मा की दिनचर्या और घर आने-जाने का समय पूछ रहे थे। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story