Begin typing your search above and press return to search.
Article

Morning Mantra : सुबह उठने के बाद इस मंत्र से करें दिन की शुरुआत, घर में सुख-शांति का होगा वास, दूर होगी सारी परेशानी

naveen sahu
14 Aug 2022 2:04 AM GMT
Morning Tips
x

रायपुर। Morning Mantra बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि अगर आपकी सुबह ही खराब हो जाए तो आपका पूरा दिन बहुत बेकार गुजरता है। इसलिए यह बहुत ही जरुरी होता है कि आपकी दिन की शुरुआत अच्छे से हो और आपके नए दिन को आप अच्छे से स्टार्ट करें। आज के इस पोस्ट में हम आपको …

Morning Tips

रायपुर। Morning Mantra बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि अगर आपकी सुबह ही खराब हो जाए तो आपका पूरा दिन बहुत बेकार गुजरता है। इसलिए यह बहुत ही जरुरी होता है कि आपकी दिन की शुरुआत अच्छे से हो और आपके नए दिन को आप अच्छे से स्टार्ट करें। आज के इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे तरीके और उपाय बताएंगे इस को फॉलो करके आप आसानी से अपने नए दिन की शुरुआत बहुत अच्छे से कर सकते हैं और हम आपको गारंटी देते हैं कि अगर आपने हमारे लिए गए तरीके और उपाय को अच्छे तरीके से फॉलो किया तो आपका पूरा दिन बहुत अच्छे से गुजरेगा।

Read More : Morning Tips : सुबह उठकर भूल से भी ना करें ये काम, दिनभर रहेंगे परेशान

1. दर्शन मंत्र

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

अर्थात : हमारी हथेलियों में ही लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का वास माना गया है। इसलिए सुबह जागते ही अपनी हथेलियों को देखें और इस मंत्र का जाप करें। यह बेहद फलदायक होता है।

2 स्नान मंत्र

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।

नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु

अर्थात : स्नान करते समय सभी पवित्र तीर्थों और नदियों का ध्यान करें और इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र से गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी जैसी सभी पवित्र नदियों का स्मरण किया जाता है।

Read More : Early morning tips : सुबह उठते ही करें ये 6 काम, फिर देखिए कमाल, होंगे गजब के फायदे

3. सूर्य मंत्र

ऊं सूर्याय नम:।

तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र को 11, 21 या 108 बार करना चाहिए।

4 . भोजन मंत्र

ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं शान्ति: शान्ति: शान्ति:।।

अर्थात : भोजन करने से पहले इस मंत्र का जाप करें। मंत्र का जाप करते समय खाने के लिए भगवान का आभार मानना चाहिए।

5. शयन मंत्र

जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।

अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

अर्थात : रोज रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए। आप चाहें तो हनुमान चालीसा या अपने ईष्टदेव का जाप भी कर सकते हैं।

Next Story