Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Morning Tips : सुबह उठकर भूल से भी ना करें ये काम, दिनभर रहेंगे परेशान

viplav
13 Aug 2022 3:11 AM GMT
Morning Tips
x

रायपुर। Morning Tips आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह के समय उठकर लोग अपने दिनचर्या में लग जाते है। इसी बीच की लोग ऐसे काम कर देते है जिससे आपके मन में खटास पैदा हो सकती है। इन समस्यों से बचने के लिए घर के बड़े और बुजुर्ग तमाम सलाह देते जिससे आपका …

रायपुर। Morning Tips आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह के समय उठकर लोग अपने दिनचर्या में लग जाते है। इसी बीच की लोग ऐसे काम कर देते है जिससे आपके मन में खटास पैदा हो सकती है। इन समस्यों से बचने के लिए घर के बड़े और बुजुर्ग तमाम सलाह देते जिससे आपका दिन बेहतर हो। वहीं किसी भी प्रकार का नुक्सान ना हो।

इन चीजों का नाम ना लें - Morning Tips
बुजुर्गों के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए। कभी भी किसी गांव या शहर का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कुछ अनजाने में लिए गए नाम आपको प्रतिकूल फल देते हैं। इसलिए किसी भी जगह का नाम लेने के बजाय भगवान का नाम लें।

सुबह उठकर वानर का नाम ना लें - Morning Tips
रामचरित मानस के सुंदरकांड में हनुमान जी कहते हैं प्रात लेइ जो नाम हमारा, तेहि दिन ताहि ना मिलै अहारा। अर्थात जो सुबह उठकर मेरे कुल यानी वानर का नाम लेगा उसे दिन भर भोजन मुश्किल से मिलेगा।

भूखे पेट ना निकलें घर से - Morning Tips
बजुर्ग हमेशा कहते हैं कि आप सुबह के समय अगर कहीं बाहर निकल रहे हैं तो किसी भी हाल में भूखे पेट बाहर मत निकलिए। आप दही खाकर भी बाहर निकल सकते हैं। ये ना सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टी से सही है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह जरूरी है।

दिन भर खिन्न रहेगा मन - Morning Tips
सुबह आराम से उठे कभी भी हड़बड़ाहट में बिस्तर से नहीं उठना चाहिए। साथ ही बिस्तर छोड़ने के बाद उसपर फिर से नहीं सोना चाहिए। इससे आपमें दिनभर आलस भरा रहेगा और आपका मन खिन्न रहेगा। इसलिए सुबह खुश मन से बिस्तर छोड़े।

किसी को ना लौटाएं खाली हाथ - Morning Tips
सुबह के समय अगर आपके घर या सामने कोई जरूरमंद या भीक्षा मांगने आए तो उसे खाली हाथ ना लौटाएं। उसे कुछ ना कुछ दान जरूर करें। इससे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और उनकी मदद हो जाएगी।

(नोट : यहाँ दी जानकारी सामान्य सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं TCP24 News इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।)

viplav

viplav

    Next Story