Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : उपनिरीक्षक दिव्या को मिला यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, 25 से अधिक महिला संबंधी प्रकरणों में आरोपियों को दिलाया सजा...

Rohit Banchhor
12 Aug 2022 12:38 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News राजधानी रायपुर पुलिस की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को यूनियन होम मिनिस्ट मेडल से नवाजा गया। बताया जाता है कि थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 194/21 धारा 376(ए,बी), 376(2)(च), 376(2)(ड), 377 एवं पाक्सो 5(झ)(ड) (ढ)/6 के प्रकरण में आरोपी सौतेले पिता ने अपनी 9 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया था, जिससे उसकी हालत …

CG News

रायपुर। CG News राजधानी रायपुर पुलिस की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को यूनियन होम मिनिस्ट मेडल से नवाजा गया। बताया जाता है कि थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 194/21 धारा 376(ए,बी), 376(2)(च), 376(2)(ड), 377 एवं पाक्सो 5(झ)(ड) (ढ)/6 के प्रकरण में आरोपी सौतेले पिता ने अपनी 9 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

Read More : CG News : घर के बाहर बर्तन धो रही थी महिला, अचानक भालू ने किया हमला, घायल…

रायपुर पुलिस की थाना तेलीबांधा में पदस्थ उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा द्वारा तत्काल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराकर अपनी देख-रेख में उपचार कराने के साथ ही, प्रकरण की मात्र 5 दिवस में विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय शुभ्रा पचौरी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय पाक्सो रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिस पर न्यायालय द्वारा प्रकरण के आरोपी को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

CG News

उक्त प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा यूनियन होम मिनिस्ट्री दिल्ली भेजा गया था। जिस पर होम मिनिस्ट्री द्वारा इन्वेस्टिगेशन इन एक्सीलेंस फॉर द ईयर 2022 में उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को मेड़ल के लिए चुना गया है।

Read More : CG News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक इरादे को किया ध्वस्त, 2 किलो IED बरामद

बताया जाता है कि उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा ने 25 से अधिक महिला सम्बन्धी प्रकरणो में विवेचना कर बहुत कम समय में विवेचना पूर्ण करते हुए चालान पेश कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाया है। यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने पर रायपुर पुलिस की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी है।

Next Story