Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : घर के बाहर बर्तन धो रही थी महिला, अचानक भालू ने किया हमला, घायल...

Rohit Banchhor
12 Aug 2022 11:44 AM GMT
CG News
x

रायगढ़। CG News जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र के ग्राम बोतल्दा के चंदन डोंगरी बस्ती में आज सुबह एक महिला अपने घर के बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना वन अमला को दी और …

CG News

रायगढ़। CG News जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र के ग्राम बोतल्दा के चंदन डोंगरी बस्ती में आज सुबह एक महिला अपने घर के बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना वन अमला को दी और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक इरादे को किया ध्वस्त, 2 किलो IED बरामद

बता दें कि चंदन डोंगरी बस्ती में रहने वाली पीड़िता लक्ष्मीन कंवर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी जंगल से निकल कर एक भालू आ गया जिसे देख वो भागने का प्रयास की, लेकिन भालू ने उसके पैर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी वन अमला को दी गई।

Read More : CG News : रेलवे क्रॉसिंग पर दो टुकड़ों में मिली CAF कमांडर की लाश, आईडी कार्ड से हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

जिससे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की गई। इस संबंध में खरसिया वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया की घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तत्काल आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

Next Story