Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मामले में भाई-भाभी और पत्नी चढ़े पुलिस के हत्थे...

Rohit Banchhor
12 Aug 2022 4:38 PM GMT
CG Crime
x

कांकेर। CG Crime जिले के कोकड़ी मार्ग में दो दिन पहले एक युवक की खून से लथपथ शव मिली थी। जिसमें पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी व भैया-भाभी को गिरफ्तार किया है। Read More : CG Crime : गांजा तस्करी करते दो …

CG Crime

कांकेर। CG Crime जिले के कोकड़ी मार्ग में दो दिन पहले एक युवक की खून से लथपथ शव मिली थी। जिसमें पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी व भैया-भाभी को गिरफ्तार किया है।

Read More : CG Crime : गांजा तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

मामले का खुलासा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक श्रीकांत सोनी के बड़े भाई सूर्यकांत सोनी का श्रीकांत की पत्नी चन्द्रिका से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर आये दिन घर में विवाद होता था। नशे की हालत में श्रीकांत ने अपने भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध का जिक्र करते हुए अपनी भाभी योगेश्वरी से अवैध संबंध की डिमांड की। जिससे घर में माहौल तनावपूर्व हो गया था। जिससे मृतक की पत्नी, भैया और भाभी ने श्रीकांत की हत्या करने की योजना बनाई।

Read More : CG Crime : पशु के साथ क्रुरता करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी…

योजना कि तहत तीनों ने श्रीकांत को दंतेवाड़ा मंदिर दर्शन के लिए लेकर गए। वहां से वापस लौटते समय कांकेर के कोकड़ी के पास सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो तीनो हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Next Story