Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : अनियंत्रित बाइक सांकेतिक बोर्ड से टकराया, एक की मौत, दूसरा घायल...

Rohit Banchhor
12 Aug 2022 12:16 PM GMT
CG Accident
x

जगदलपुर। CG Accident जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के टर्निंग प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकरा गया। जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More …

CG Accident

जगदलपुर। CG Accident जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के टर्निंग प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकरा गया। जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : बीएसपी कर्मी पार कर रहा था सड़क, तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत…

बता दें कि मृतक योगेश विश्वकर्मा अपने दोस्त अमन यादव के साथ बाइक में सवार होकर आरापुर से तोकापाल जा रहा था। तभी दोनों गांव के मध्य स्थित टर्निंग प्वाइंट के पास लगे सांकेतिक बोर्ड से जा टकराए। बताया जाता है कि बाइक की रफ्तार अधिक था, जिससे चालक बाइक में से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बोर्ड से जा टकराया।

Read More : CG Accident : मां का हाथ छुड़ाकर भाग रहा मासूम को ट्रेलर ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, मां सदमे में…

इस हादसे में योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना कोड़ेनार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

Next Story