Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : यमुना नदी में नाव डूबी, 30-40 लोग थे सवार, कई लोग हुए लापता, रेस्क्यू जारी...

Rohit Banchhor
11 Aug 2022 12:20 PM GMT
UP News
x

बांदा। UP News जिले के मर्का थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में आज दोपहर एक नाव डूब गई। नाव में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। जिसमें से चार लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए। वहीं अन्य लापता हो गए है। जिसे एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोर की मदद से पतासाजी कर रही …

UP News

बांदा। UP News जिले के मर्का थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में आज दोपहर एक नाव डूब गई। नाव में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। जिसमें से चार लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए। वहीं अन्य लापता हो गए है। जिसे एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोर की मदद से पतासाजी कर रही है।

Read More : UP News : हाईवे पर पर पलटा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर, बाल्टियां और डिब्बे लेकर पहुंचे लोग…

बता दें कि फतेहपुर से प्रयागराज जाने के लिए लोग नाव का सहारा लेते है। गुरूवार दोपहर करीब ढाई बजे एक नाव में लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी लोग डूब गए। वहीं राजकरन पासवान 28 वर्ष, प्रसाद निषाद 60 वर्ष सहित दो अन्य किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए।

Read More : UP News : गैस सिलेंडर में आग लगने से मां-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल…

वहीं माया 30 वर्ष, पिंटू 26 वर्ष, महेश 6 वर्ष, संगीता 3 वर्ष, जयेन्द्र 15 वर्ष, करन 15 वर्ष, आयश कुमार 7 वर्ष फुलवा 48 वर्ष व मुन्ना 50 वर्ष की डूबने की पुष्टि हुई है। सूचना पर डीएम, एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर है। वहीं एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोर की मदद से डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है।

Next Story